Hindi News / news / आतंकवाद पर पाक को अमेरिका की खरी-खरी, आतंकी समूहों और सीमा पार घुसपैठ...

आतंकवाद पर पाक को अमेरिका की खरी-खरी, आतंकी समूहों और सीमा पार घुसपैठ पर लगाम लगाने की दी कड़ी चेतावनी

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 23, 2019, 8:06:51 AM

आतंकवाद पर पाक को अमेरिका की खरी-खरी, आतंकी समूहों और सीमा पार घुसपैठ पर लगाम लगाने की दी कड़ी चेतावनी

- फ़ोटो

DESK: आतंकवाद पर अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को सीमा पार घुसपैठ रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी है. अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान से एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए कहा है. इसके अलावा ट्रंप ने पाकिस्तान से भारत पर हमला करने वाले समूहों को बंद करने की भी चेतावनी दी है. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि 'जी-7 के दौरान मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मसले पर बात कर सकते हैं. इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी से कश्मीर में तनाव कम करने के प्लान के बारे में चर्चा कर सकते हैं.' आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं. जहां मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय बातचीत की. इसमें कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की. इसमें कश्मीर और आतंक पर भी दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई. जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि ‘भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय ढ़ंग से कश्मीर मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए और इसमें किसी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए या हिंसा को नहीं भड़काना चाहिए.’