Hindi News / news / दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए फातमी, नवंबर में रैली कर...

दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए फातमी, नवंबर में रैली कर दिखाएंगे ताकत

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 28, 2019, 3:19:49 PM

दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए फातमी, नवंबर में रैली कर दिखाएंगे ताकत

- फ़ोटो

PATNA : लालू प्रसाद यादव के कभी बेहद करीबी रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू का हाथ थाम लिया. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अली अशरफ फातमी को जदयू की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर जदयू के कई नेता भी मौजूद रहें. वहीं अली अशरफ फातमी के साथ राजद के कई पूर्व जिला अध्यक्ष ने भी जदयू की सदस्यता ली. इस मौके पर अली अशरफ फातमी ने कहा कि नवंबर में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. बता दें कि फातमी लोकसभा चुनाव में दरभंगा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन दरभंगा सीट महागबंधन के वीआइपी पार्टी के कोटे में चली गई थी. इसके बाद उन्‍होंने राजद से विद्रोह करते हुए चुनाव लड़ने का एलान किया था, इसके बाद फातमी को राजद ने पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था गया था. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट