ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

अल्पसंख्यक लड़कियों को मोदी सरकार का तोहफा, इस स्कीम के तहत मिलेगा 51 हजार

DESK : अल्पसंख्यक लड़कियों को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक लड़कियों के लिए शादी शगुन योजना की शुरूआत की है. इस योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की स्नातक करने वाली लड़कियों

अल्पसंख्यक लड़कियों को मोदी सरकार का तोहफा, इस स्कीम के तहत मिलेगा 51 हजार
Anamika
2 मिनट

DESK : अल्पसंख्यक लड़कियों को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक लड़कियों के लिए शादी शगुन योजना की शुरूआत की है. इस योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की स्नातक करने वाली लड़कियों को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे. 

दरअसल केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की है. इसका फायदा उन लड़कियों को मिलेगी जिनकी शादी 18 साल के उम्र के बाद होगी और उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की हो. इस योजना के तरह केंद्र सरकार लड़कियों को शादी के वक्त 51 हजार रुपये की सहायता करेगी. 

इस योजना का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं. जिनकी वार्षिक आमदनी 57 हजार से कम  हो. विवाह के लिए किये गये आवेदन में बेटी की उम्र शादी तक 18 साल और होने वाले वर की उम्र 21 साल अनिवार्य है.शादी अनुदान योजना एक परिवार की केवल दो लड़कियों को ही मिलेगा. 

 इसका लाभ लेने के लिए पहले india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation पर जाकर पंजीयकरण कराना होगा. इस लिंक पर जाते ही एक आवेदन फॉर्म खुलेगा,  जिसमें आवेदक का नाम, आधार नंबर, बेटी की शादी की तारीख आदि को भरना होगा. सभी जानकारियां भरने के बाद उसे सबमिट करना होगा.जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, आवेदक का शादी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो देना अनिवार्य होगा.