1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 11:33:20 AM
- फ़ोटो
DESK : भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह वाला मामला बढ़ता ही जा रहा है. भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के लोग भी अब खुलकर इस मामले में बोलने लगे हैं. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए भोजपुर के फेमस सिंगर और एक्टर पवन सिंह पर केस दर्ज करवाया है. अक्षरा का खेसारी के साथ भी था अफेयर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर संजय वर्मा अन अक्षरा सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है. संजय वर्मा ने कहा है कि अक्षरा सिंह का भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के साथ अफेयर था. यही नहीं संजय वर्मा ने यह भी कहा कि पवन सिंह पर केस होने के बाद मुझे यह भी फोन आया कि जो भी बोलना होगा अक्षरा सिंह के फेवर में ही बोलना. पवन सिंह से मिलने नहीं देती थीं अक्षरा भोजपुरी एक्टर संजय वर्मा ने बताया कि पवन सिंह भावुक और भोले इंसान हैं. संजय वर्मा ने यहां तक कहा कि अक्षरा सिंह जब तक पवन सिंह के साथ थी उन्होंने मुझे पवन सिंह से मिलने तक नहीं दिया. अक्षरा सिंह की वजह से मुझे इंड्रस्ट्री में काम नहीं मिला. 2 साल तक मैं मकान का किराया तक नहीं दे पाया. भोजपुरी एक्टर ने अक्षरा सिंह को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान और भी कई खुलासा किया है.