ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

अब अखिलेश यादव को CBI का समन, अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

DESK: अवैध माइनिंग केस में CBI ने समाजवादी पार्टी के चीफ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने कल यानी 29 फरवरी को बतौर गवाह अखिलेश यादव को पूछत

अब अखिलेश यादव को CBI का समन, अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: अवैध माइनिंग केस में CBI ने समाजवादी पार्टी के चीफ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने कल यानी 29 फरवरी को बतौर गवाह अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने नोटिस में कहा गया है कि जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के सामने उपस्थित होना होगा।


दरअसल, पूरा मामला साल 2012-2016 के बीच हमीरपुर में कथित अवैध खनन से जुड़ा है। इस मामले को लेकर जनवरी 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट और अन्य समेत कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने ही हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया। हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने केस दर्ज किया था।


मामले में तत्कालीन डीएम हमीरपुर, जियोलॉजिस्ट, माइनिंग ऑफिसर, क्लर्क, लीज होल्डर और प्राइवेट और अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। 5 जनवरी 2019 को 12 ठीकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश और सोने के गहने बरामद हुए थे। इस मामले में सीबीआई ने गवाह के तौर पर अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है।