ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

1 मार्च को पटना में जेडीयू का शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन

PATNA : चुनावी साल में जनता दल यूनाइटेड एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी. जदयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : चुनावी साल में जनता दल यूनाइटेड एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी. जदयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है. नीतीश ने कहा कि बैठक में ट्रेनिंग को लेकर बात हुई है. विधानसभा स्तर तक ट्रेनिंग होगी. इस सम्मेलन में जिला और प्रखंड के अध्यक्ष को बुलाया गया हैं. सभी को टास्क दिया गया है कि बिहार सरकार के कामों का फिडबैक दें. जिससे सुधार हो सके.

शरजील पर कहा- जो गलत करने वाले पर होती है कार्रवाई

विवादित बयान देकर चर्चा में आए जहानाबाद के शरजील को लेकर नीतीश ने कहा कि जो पुलिस से सहयोग मांगने का विषय है तो सहयोग दिया जा रहा है. जो भी गलत काम करेगा उसपर तो कार्रवाई होगी ही. इस समय माहौल को खराब किया जा रहा है. इस माहौल को सामान्य करना चाहिए. इस तरह के बयान देने वाले पर वहां की पुलिस देख रही है. जिसके पीछे पुलिस लगी है तो उसको तो गिरफ्तार करेगी ही. 

प्रदर्शन पर कुछ नहीं बोले नीतीश

दिल्ली के शाहीन बाग और पटना के सब्जीबाग में प्रदर्शन के सवाल पर सीएम नीतीश ने कुछ नहीं बोले. कहा कि सबको अपनी-अपनी बात रखने का तरीका है. इस पर वह कुछ नहीं बोलेंगे. 

टैग्स