ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

'कोरोना वायरस हैं प्रशांत किशोर', अजय आलोक ने कहा- खुशी है हमें छोड़ रहें, जहां जाना है चले जाएं

PATNA: पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी करने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर चौतरफा हमला हो रहा है. पहले नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुना

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी करने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर चौतरफा हमला हो रहा है. पहले नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई अब जेडीयू के नेता अजय आलोक ने PK को कोरोना वायरस कहा है.


जेडीयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर की तुलना कोरोना वायरस से करते हुए कहा है कि, 'ये आदमी भरोसेमंद नहीं है. वह मोदी जी और नीतीश जी का भरोसा नहीं जीत सका. वह AAP के लिए काम करते हैं, राहुल गांधी से बात करते हैं, ममता दीदी के साथ बैठते हैं. कौन उस पर भरोसा करेगा? हमें खुशी है कि यह कोरोना वायरस हमें छोड़ रहा है, वह जहां चाहे वहां जा सकते हैं.'


इससे पहले प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश कुमार के भी सब्र का बांध टूट गया था. अमूमन सभ्य भाषा का प्रयोग करने वाले नीतीश कुमार प्रशांत किशोर को लेकर तू-तड़ाक पर उतर आये. नीतीश कुमार ने कहा था कि 'अमित शाह जी के कहने पर प्रशांत किशोर को पार्टी ज्वाइन कराया था. अब मन कुछ और होगा इसलिए ये सब कर रहा है.' नीतीश कुमार ने कहा था कि 'छोड़िये न उससे क्या मतलब, जहां मन हो जाये. अब उ पार्टी में आया कैसे. हमको अमित शाह जी कहे-उसको ज्वाइन कराइये, उसके ज्वाइन कराइये. तब पार्टी में ज्वाइन कराये. भाई कोई कुछ करता है तो मन कुछ और होगा. कहीं जाने का मन होगा. स्‍ट्रैटजिस्‍ट के रूप में किसी-किसी का काम करता है. अखबार में आया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का काम कर रहा है.


टैग्स