1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 06, 2019, 1:56:22 PM
- फ़ोटो
PATNA : कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले को लेकर जेडीयू के अंदर ही रार मचा हुआ है. मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ लेकर जेडीयू पहले ही एतराज जता चुका है. सीएम नीतीश कुमार पहले ही अनुच्छेद 370 पर अपना स्टैंड क्लीयर कर चुके हैं. लेकिन जेडीयू नेता अजय आलोक ट्वीट कर मोदी सरकार के फैसले को स्वागत किया है. https://twitter.com/alok_ajay/status/1158370945171505154 अजय आलोक ने इस फैसले को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है. आपको बता दें कि इससे पहले भी अजय आलोक पार्टी लाइन से हटकर कई ट्वीट कर चुके हैं. लेकिन जेडीयू अजय आलोक पर कार्रवाई कर उन्हें बड़ा नेता नहीं बनाना चाहती है. इसलिए जेडीयू के नेता अजय आलोक के ट्वीट पर किसी भी प्रतिक्रिया देने से परहेज करते हैं. राहुल सिंह की रिपोर्ट