ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

अजब प्रेम की गजब कहानी: पांच बच्चों की मां दो बच्चों के पिता से हुआ प्यार, घर से भागकर पहुंच गए पटना; फिर हो गया ये कांड

BHAGALPUR: भागलपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां पांच बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों परिवार और बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। चार दिनों त

अजब प्रेम की गजब कहानी: पांच बच्चों की मां दो बच्चों के पिता से हुआ प्यार, घर से भागकर पहुंच गए पटना; फिर हो गया ये कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां पांच बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों परिवार और बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। चार दिनों तक पटना स्टेशन पर रात बिताने के बाद दोनों वापस भागलपुर लौट आए।


दरअसल, बजरंगी पासवान की पत्नी साधना का अनुज पासवान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। साधना पांच बच्चों की मां है जबकि अनुज पासवान भी शादीशुदा है और उसके भी के दो बच्चे हैं।अनुज पासवान का उसकी पत्नी से हमेशा झगड़ा होता रहता था। पत्नी से विवाद के कारण अनुज पासवान की नजदीकी साधना से बढ़ गई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया और परिवार और बच्चों को छोड़कर फरार हो गए।


भागलपुर से भागकर दोनों पटना पहुंचे। पटना जंक्शन पर चार रात बिताने के बाद दोनों वापस भागलपुर पहुंचे। सोमवार को दोनों सैन्डिस कंपाउंड में बैठे हुए थे, तभी महिला का पति बजरंगी पासवान तिलका मांझी थाने की पुलिस को लेकर सैन्डिस पहुंच गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अब दोनों एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खा रहे हैं। महिला अपने पांचों बच्चों को पति को सुपुर्द कर प्रेमी के साथ रहने की मांग कर रही है।