ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के 10 साल बाद बेवफा निकली पत्नी, दो बेटियों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शादी के 10 वर्ष बाद एक महिला को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि अपनी दो बेटियों को लेकर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के इस कदम से परिव

अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के 10 साल बाद बेवफा निकली पत्नी, दो बेटियों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शादी के 10 वर्ष बाद एक महिला को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि अपनी दो बेटियों को लेकर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के इस कदम से परिवार के लोग हैरान हैं। पीड़ित पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। घटना बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के नेउरा बाजार निवासी चंदन कुमार की पत्नी तनु शर्मा अपनी दोनों बेटियों को लेकर अचानक गायब हो गई है। वह अपने साथ घर में रखें लगभग 60 हजार कैश और कीमती गहने के अलावा अपने सारे दस्तावेज भी लेकर चली गई है। पति ने काफी खोजबीन किया लेकिन पत्नी और बच्चों का पता नहीं चल पाया।


पीड़ित चंदन कुमार ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में दीघा निवासी तनु शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ साल के बाद तनु का चाल चलन ठीक नहीं था। वह अक्सर फोन पर किसी से बातें किया करती थी और समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी।


बीते 6 सितंबर को तनु ने बताया कि वह दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रहा है लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। तनु के पति चंदन का कहना है कि पटना के मीठापुर निवासी विकास विश्वकर्मा के साथ उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा था। उसने आशंका जताई है कि शादी के नियत से ही विकास बहला फुसलाकर तनु और दोनों बेटियों को लेकर गया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता