ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अजब लूट की गजब कहानी: लुटेरे ने पहले बंधक बनाकर लुटा, फिर पूरे शहर में घुमाया

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लुटरे का द्वारा बड़ा दरयादिली दिखाई गई है। जिसे सुनकर पुलिस के लोग भी दंग हो गए हैं। अपने इसी हरकतों

अजब लूट की गजब कहानी: लुटेरे ने पहले बंधक बनाकर लुटा, फिर पूरे शहर में घुमाया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लुटरे का द्वारा बड़ा दरयादिली दिखाई गई है। जिसे सुनकर पुलिस के लोग भी दंग हो गए हैं। अपने इसी हरकतों की वजह से यह लुटेरा चर्चा में बना हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, मोतिहारी के सिकरहना में एक शख्स बैंक के एटीएम से रुपये निकाल कर लौट रहा था, तभी अचानक से कुछ बदमाशों ने उसे  जबरन कार में बिठा लिया गया। फिर कहा कि शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। जिसके बाद पहले बदमाशों ने उनके पास से सभी कैश ले लिए। इसके साथ ही उसे शहर ले जाकर दो बार एटीएम से पैसे भी निकाल गए। इसके बाद अपह्रत युवक को वापस से सही सलामत छोड़ दिया गया। 


इस पुरे मामले को लेकर पीड़ित मोतिहारी के ढाका निवासी मो. वशी अख्तर ने बताया कि, वह भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 21 हजार रुपये निकासी कर आ रहे थे। जैसे ही वह बैंक के गेट से बाहर आए तो चार पहिया वाहन में पहले से सवार लोगों ने कुछ पूछने के लिए उन्हें अपने पास बुलाया। वाहन के पास पहुंचते ही पीछे से एक आदमी ने धक्का दिया और अंदर बैठे दो हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें अंदर खींचकर अपने साथ बैठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने सबसे पहले 21 हजार रुपये छीन लिए। फिर माेबाइल और एटीएम कार्ड भी लूट लिए। 


इसके बाद बदमाशों द्वारा मो. वशी अख्तर यह धमकी दी गई कि यदि शोर- शराबा किया तो उसकी हत्या कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बदमाशों ने इसी कार से शहर के इलाकों में ले जाकर एटीएम से नगद पैसे की निकासी भी करवाया ली।  इसके बाद ये लोग अपहृत मो. वशी अख्तर को बेतिया ले गए और वहां इस एटीएम कार्ड के जरिए  एलजी के शो रूम में जमकर खरीदारी भी किया। फिर देर रात पिपराकोठी थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर उन्हें उतारकर सभी फरार हो गए। 


इधर, इस घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंचे और स्वजनों को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष कृष्णकांत साफी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।