Hindi News / news / बेटी ऐश्वर्या को लेकर कोर्ट पहुंचे चंद्रिका और पूर्णिमा राय, तेजप्रताप के खिलाफ...

बेटी ऐश्वर्या को लेकर कोर्ट पहुंचे चंद्रिका और पूर्णिमा राय, तेजप्रताप के खिलाफ दर्ज होगा बयान

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 08, 2019, 5:24:18 PM

बेटी ऐश्वर्या को लेकर कोर्ट पहुंचे चंद्रिका और पूर्णिमा राय, तेजप्रताप के खिलाफ दर्ज होगा बयान

- फ़ोटो

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या प्रकरण से जुड़ी अहम जानकारी पटना से आ रही है। पटना सिविल कोर्ट में ऐश्वर्या राय अपने पिता चंद्रिका राय और पूर्णिमा राय के साथ गवाही देने पहुंची हैं। https://youtu.be/f2X0wMPbKuA ऐश्वर्या अपने माता-पिता के साथ निजी सुरक्षा गार्ड की घेराबंदी में पटना सिविल कोर्ट पहुंची हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या फिलहाल लालू राबड़ी के 10 सर्कुलर आवास पर ही रह रही हैं उनके पति तेज प्रताप यादव स्टैंड रोड स्थित अपने दूसरे सरकारी आवास पर रह रहे हैं. कोर्ट में गवाही के लिए चंद्रिका राय थोड़ी देर पहले ही ऐश्वर्या को लेने 10 सर्कुलर रोड पहुंचे थे. वहां से ऐश्वर्या को लेकर वह अपने घर गए और बाद में अपनी पूर्णिमा यादव के साथ बेटी को लेकर कोर्ट पहुंचे हैं.