ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बच्चन फैमिली के लिए अच्छी खबर, ऐश्वर्या और आराध्या हुईं निगेटिव

MUMABI : कोरोना महामारी का सामना कर रहे बच्चन परिवार के लिए एक अच्छी खबर है। बच्चन फैमिली के दो सदस्य कोरोना निगेटिव हो गए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMABI : कोरोना महामारी का सामना कर रहे बच्चन परिवार के लिए एक अच्छी खबर है। बच्चन फैमिली के दो सदस्य कोरोना निगेटिव हो गए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद दोनों को नानावटी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन ने इस खबर को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 


परिवार में सबसे पहले अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और इन दोनों को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में ऐश्वर्या और आराध्या के रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई लेकिन उनमें लक्षण नहीं थे। लिहाजा उनको घर पर ही रहने को कहा गया। लक्षण आने के बाद दोनों को भी नानावटी अस्पताल में एडमिट किया गया। अब 10 दिनों तक नानावती अस्पताल में रहने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हैं और दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 


हालांकि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को अब तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और तब से यह नानावटी अस्पताल में है। हालांकि बच्चन परिवार की एक सदस्य जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी और वह लगातार घर में ही हैं।

टैग्स