ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन, करोड़ों के हीरे और विदेशी करेंसी जब्त

DESK: राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई का एक्शन लगातार जारी है। डीआरआई की टीम ने दो एयरपोर्ट से 13 करोड़ के हीरे के साथ साथ भारी मात्र में विदेशी करेंसी को जब्त किया है। बेंगलुरु

एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन, करोड़ों के हीरे और विदेशी करेंसी जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई का एक्शन लगातार जारी है। डीआरआई की टीम ने दो एयरपोर्ट से 13 करोड़ के हीरे के साथ साथ भारी मात्र में विदेशी करेंसी को जब्त किया है। बेंगलुरु और हैदराबाद एयरपोर्ट पर डीआरआई ने दुबई जा रहे चार लोगों के पास से करोड़ों के हीरे और विदेशी मुद्रा को जब्त किया है।


जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई अड्डा से चार लोग दुबई के लिए रवाना होने वाले थे। जांच के दौरान एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों को शव हुआ और जब उनकी अच्छे से तलाशी ली गई तो करोड़ों के हीरे और विदेशी मुद्रा बरामद किया गया। चारों यात्रियों के पास प्राकृतिक और प्रयोगशाला में बने दोनों तरह के हीरे बरामद किए गए हैं।


आरोपी शख्स हीरे को चॉकलेट के पैकेट में बंद करके उसे दुबई ले जाने की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले ही डीआरआई की टीम ने उन्हें धर दबोचा। फिलहाल डीआरआई के अधिकारियों चारों से पूछताछ कर रहे हैं। डीआरआई की टीम ने बेंगलुरु में 7.77 करोड़ के 8,053 कैरेट हीरे और 4.62 लाख विदेशी करेंसी जब्त की जबकि हैदराबाद एयरपोर्ट पर 6.03 करोड़ रुपये के 5,569 कैरेट के हीरे और 9.83 लाख विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।