1st Bihar Published by: Niraj Singh Updated Sep 22, 2020, 2:32:54 PM
- फ़ोटो
SAHARSA : सहरसा स्थित हवाई अड्डे के पास लावारिश हालात में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
मृतक की पहचान सुरेंद्र महतो के रूप में की गई है, जो जिले के समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक के वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे. मृतक सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित अपने आवास से बीते शनिवार को कार्यालय जाने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद से वो लापता थे.
वहीं परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका, जिसके बाद मृतक के बड़े बेटे ने सदर थाना में आवेदन देकर अपने पिता की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.मंगलवार को अहले सुबह पुलिस को हवाई अड्डा के निकट लावारिश हालत में शव होने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक की पहचान सुरेंद्र महतो के रूप में की गई है. अवैध संबंध में सुरेन्द्र महतो की हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.