ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

एयरपोर्ट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

PURNEA: चुनापुर एयरपोर्ट के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र का है। जहां चुनापुर एयरपोर्ट के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सुरेंद

एयरपोर्ट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: चुनापुर एयरपोर्ट के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र का है। जहां चुनापुर एयरपोर्ट के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सुरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चुनापुर पावर ग्रिड के पास से आज शव बरामद किया गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

परिजनों ने बताया कि आपसी दुश्मनी के कारण हत्या की गयी है। शनिवार की शाम वे ऑफिस जाने के लिए निकले थे और आज रविवार की सुबह उनकी लाश मिली। लाश के पास से ही उनकी साइकिल भी बरामद की गयी है।


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आनंद पांडेय और के. नगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले की जांच की जा रही है।


पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आपसी दुश्मनी के कारण हत्या की बात परिजनों ने बतायी है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।




रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता