Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 07 Aug 2024 08:25:06 PM IST
- फ़ोटो
GOPALGANJ: एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव असलम मुखिया उर्फ अब्दुल सलाम हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्त लालबाबू उर्फ महताब आलम के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने इश्तेहार लगाया।
बता दें कि बीते 12 फरवरी को असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में अभी भी 3 नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के छह महीने होने को है लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अब फरार आरोपी लालबाबू उर्फ महताब आलम के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार लगाया गया है। यदि वह थाने में उपस्थित नहीं होता हैं तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 12 फरवरी को नगर थाना के तुरकहा में बेखौफ अपराधियों एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को गोली मार दी थी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।
जिसके बाद इस घटना को लेकर खूब सियासत हुई थी। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने विधानसभा में इस मामले को मजबूती से उठाया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही थी। इसी बीच एक नामजद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था।
पुलिस हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही है। इसी बीच हत्याकांड के एक नामजद आरोपी सद्दाम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब्दुल सलाम हत्याकांड में अभी भी तीन नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बता दें कि बीते 12 जनवरी को AIMIM नेता असलम मुखिया अपने घर से थावे जंक्शन जा रहे थे। लखनऊ जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़नी थी लेकिन थावे जंक्शन पहुंचने से पहले ही पहले ही रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।