ब्रेकिंग
Bihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामद

एम्स में 3803 नर्सिंग ऑफिसर की होगी नियुक्ति, आप भी करें अप्लाई

DESK : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) ने देश भर के कुल 15 एम्स संस्थानों के लिए 3803 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन मांगा है. बहाली के लिए नोटिफिकेशन नई दिल्ली एम्स ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) ने देश भर के कुल 15 एम्स संस्थानों के लिए 3803 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन मांगा है. बहाली के लिए नोटिफिकेशन नई दिल्ली एम्स ने जारी किया है. इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार एम्स के एग्जाम पोर्टल, aiimsexams.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 18 अगस्त 2020 निर्धारित की गई है. अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से नर्सिंग मे बीएससी या बीएससी (ऑनर्स) डिग्री प्राप्त की हो. या फिर इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उनके पास कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में कम से कम दो वर्षों का कार्यानुभव होन चाहिए साथ ही वे स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल से नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होंने चाहिए. 

प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन के साथ ही साथ उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि को 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है. 

👉 ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां क्लिक करें 

👉ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें