ब्रेकिंग
पत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असर

घर वापसी के लिए तड़पते मजदूरों पर आंसू गैस के गोले दागे गए, अहमदाबाद में लॉकडाउन की दर्दनाक तस्वीर

AHMEDABAD : देश में लॉकडाउन 4 की शुरुआत हो चुकी है। सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि मजदूरों को वापस उनके घर तक पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन बावजूद इस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

AHMEDABAD : देश में लॉकडाउन 4 की शुरुआत हो चुकी है। सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि मजदूरों को वापस उनके घर तक पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके परदेस में रोटी छिन जाने के बाद घर वापसी को तड़पते मजदूरों की त्रासदी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात में घर वापसी के लिए सड़क पर उतरे मजदूरों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।


खबर अहमदाबाद से है जहां घर वापसी के लिए बेचैन मजदूर सड़क पर उतर गए। सैकड़ों की तादाद में सड़क पर उतरे मजदूर जब आईआईएम के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। दरअसल यह सारा बवाल अफवाह की वजह से हुआ है। मजदूरों को किसी ने इस बात की जानकारी दे दी कि आईआईएम के पास से बस से जा रही है। फिर क्या था देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में वहां मजदूर पहुंच गए। पुलिस ने हालात को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर जाते दिखी तो आखिरकार पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। 


देशभर में कोरोना महामारी के बीच मजदूरों की दर्दनाक तस्वीरें देखने को मिली हैं। घर वापसी के लिए निकले मजदूर रेल पटरियों से लेकर सड़कों तक पर पैदल भागे जा रहे हैं। देश के अलग-अलग कोने से मजदूरों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। सरकार के दावे अपनी जगह है लेकिन मजदूर जिन हालातों का सामना कर रहे हैं वह वाकई हमारी व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है।

टैग्स