1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Apr 28, 2021, 11:32:02 AM
- फ़ोटो
AURANGABAD: एनएच-139 स्थित दाउदनगर-पटना मुख्य पथ पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अरवल जिले के जयपुर पहलेजा गांव निवासी रजनीश और नीतीश के रूप में की गयी है। जो दाउदनगर से पटना की ओर जा रहे थे। तभी केरा पुल के पास सामने आ रही अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला।
बताया जाता है कि दोनों युवक दाउदनगर के लाला मनौना गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे और बुधवार की सुबह घर लौट रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाकर में जुटी है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।