ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

डॉक्टर ने फीस के लिए नवजात बच्चे को बेचा, प्रसव के बाद पैसा नहीं दे पाई महिला

DESK: पत्नी के प्रसव के बाद पति के पास फीस देने का पैसा तक नहीं बचा था. जितना हो सका वह दे चुका था. लेकिन फिर भी 30 हजार रुपए बाकी था. जब पैसा देने में परिजनों ने परेशानी बतायी तो

डॉक्टर ने फीस के लिए नवजात बच्चे को बेचा, प्रसव के बाद पैसा नहीं दे पाई महिला
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: पत्नी के प्रसव के बाद पति के पास फीस देने का पैसा तक नहीं बचा था. जितना हो सका वह दे चुका था. लेकिन फिर भी 30 हजार रुपए बाकी था. जब पैसा देने में परिजनों ने परेशानी बतायी तो डॉक्टर हैवान बन गया. उसने मां के गोद से नवजात तो छिनकर किसी शख्स को बेच दिया. यह मामला यूपी के आगरा का है. 

जबरन पेपर पर लगवाया अंगूठा

बच्चे बेचने से पहले डॉक्टर ने जबरन महिला से सादे कागज पर अंगूठा भी लगवाया. इस दौरान महिला गिड़गिड़ाती रह गई और उसके पति ने विरोध किया. लेकिन डॉक्टर ने किसी एक का नहीं सुना. शंभु नगर निवासी शिव नारायण रिक्शा चालक है. उसने बताया कि चार महीने पहले कर्ज में उसका घर बिक गया. 24 अगस्त को उसकी पत्नी बबिता को प्रसव पीड़ा हुई. उसे पास के ही जेपी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया.  25 अगस्त को बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर ने 30 हजार का बिल दिया. रिक्शा चालक ने कहा कि सिर्फ 500 रुपए है. उसके बाद तो डॉक्टर भड़क गया और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया. 

हॉस्पिटल से महिला और पति को भगाया

डॉक्टर ने महिला और उसके पति को हॉस्पिटल से बाहर भागा दिया. दोनों रोते हुए जा रहे थे. इस दौरान एक शख्स मिला तो उसने कारण पूछा तो दोनों ने सारी कहानी बतायी. जिसके बाद शख्स दोनों को लेकर गया और स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में जानकारी. उसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया, लेकिन अब तक बच्चा नहीं मिल पाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने अपने रिश्तेदार को बच्चा बेच दिया है. 

टैग्स