ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

अफसरों और बिहारियों को गाली देने का वीडियो वायरल, मंत्री सुनील कुमार ने कहा..IAS के.के. पाठक पर होगी कार्रवाई

PATNA: मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का बिहार के अफसरों और बिहारियों को गाली देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के मद्य निषेध मंत्री

अफसरों और बिहारियों को गाली देने का वीडियो वायरल, मंत्री सुनील कुमार ने कहा..IAS के.के. पाठक पर होगी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का बिहार के अफसरों और बिहारियों को गाली देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हमने भी वीडियो के बारे में सुना है जो वायरल हुआ है। मीडिया के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुझे अभी ऑफिस जाने दीजिए देखने दीजिए कि पूरा मामला है क्या? इस संबंध में जो भी उचित कार्रवाई होगी वो करेंगे।


बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी और मद्य निषेध, उत्पाद औऱ निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के एक वायरल वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। इस वायरल वीडियो में के.के. पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गालियां देते हुए उनकी ऐसी तैसी करने की बात कह रहे हैं।


वीडियो किसी मीटिंग का है, जिसमें के.के. पाठक के साथ साथ दूसरे कुछ लोग भी बैठे हुए है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता लेकिन इस वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने के.के. पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने का एलान किया है। वही अब विभागीय मंत्री का भी बयान सामने आया है जिसमें सुनील कुमार ने कहा कि इस संबंध में वे कार्रवाई करेंगे। 

टैग्स