ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बैंकों में रहेगी तीन दिन की हड़ताल, 6 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

PATNA : बैंक कर्मियों के वेतन संशोधन को लेकर चल रही वार्ता विफल रहने के बाद अब एक बार फिर से बैंक कर्मी 3 दिनों की हड़ताल पर जाने वाले हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन और भारतीय ब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बैंक कर्मियों के वेतन संशोधन को लेकर चल रही वार्ता विफल रहने के बाद अब एक बार फिर से बैंक कर्मी 3 दिनों की हड़ताल पर जाने वाले हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन और भारतीय बैंक संघ के बीच वेतन संशोधन को लेकर चल रही वार्ता सफल होती नहीं दिख रही है। जिसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 11 से 13 मार्च तक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। 


11 से 13 मार्च तक होने वाली हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बैंकों की इस हड़ताल के कारण 6 दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। 10 मार्च को होली है जबकि 14 और 15 मार्च को दूसरा शनिवार और रविवार की छुट्टी है। हड़ताल के 3 दिनों को जोड़ लें तो 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। 


वेतन संशोधन के मुद्दे पर आंदोलनरत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने ऐलान कर दिया है कि अगर इन 3 दिनों की हड़ताल के बावजूद उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो 1 अप्रैल से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। यूनियन की प्रमुख मांगों में 20 फ़ीसदी की वृद्धि के साथ वेतन पुनरीक्षण, हफ्ते में 5 दिन का कामकाज, विशेष भत्तों का बेसिक वेतन में विलय, नई पेंशन नीति को खत्म कर पुराने को लागू करना शामिल है।