Hindi News / news / एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी में निगमकर्मी, विधानसभा का करेंगे घेराव

एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी में निगमकर्मी, विधानसभा का करेंगे घेराव

1st Bihar Published by: Updated Feb 17, 2020, 8:40:14 AM

एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी में निगमकर्मी, विधानसभा का करेंगे घेराव

- फ़ोटो

PATNA : एक बार फिर से निगमकर्मी आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. समझौते के एक सप्ताह के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से नाराज संघ ने 27 फरवरी को बिहार विधानसभा का धेराव करने का ऐलान कर दिया है. 

आक्राशित नगर निगम कर्मचारियों ने 27 फरवरी को विधानसभा का घेराव का निर्णय लिया है. बता दें कि दैनिक कर्मचारियों को हटाने के आदेश को लेकर नगर निगम के कर्मचारी 3 से 8 फरवरी तक हड़ताल पर थे. इस दौरान राजधानी पटना सहित सभी जिलों में सफाई कर्मचारियों ने अपनी सेवा ठप्प कर दी थी. जिसके बाद सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया था. जिससे लोगों का सड़क पर चलना मुहाल हो गया था. 

जिसके बाद 8 फरवरी को नगर विकास विभाग के सचिव, मेयर समेत निगम के तमाम अधिकारियों की बैठक हुई थी और आठ बिंदुओं पर सहमति बनी थी. जिसके बाद निगमकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी. पर आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज निगमकर्मी एक बार फिर आंदोलन की राह पर निकलेंगे.