Hindi News / news / बच्चें करते हैं सरकारी स्कूल में मजदूरी, आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज, फर्स्ट...

बच्चें करते हैं सरकारी स्कूल में मजदूरी, आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज, फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 04, 2019, 12:12:08 PM

बच्चें करते हैं सरकारी स्कूल में मजदूरी, आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज, फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर

- फ़ोटो

SITAMARHI : बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़ा होते रहते हैं. सूबे में लचर शिक्षा व्यवस्था के कई मामले सामने आते रहते हैं. हाल ही में सीतामढ़ी जिले से एक घटना सामने आई थी. जिसमें स्कूली बच्चों से टीचर मजदूरी करवा रहे थे. फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. फर्स्ट बिहार झारखंड के खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन आरोपी शिक्षक मोहम्मद सफीक के ऊपर केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. https://www.youtube.com/watch?v=u4PIns707M4&feature=youtu.be फर्स्ट बिहार झारखंड पर खबर देखने के बाद सीतामढ़ी डीएम ने रिपोर्टर से बच्चों की मजदूरी वाला वीडियो मांगा था. जिसमें तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि स्कूली बच्चों से काम करवाया जा रहा है. बच्चें ट्रैक्टर पर लकड़ी लोड रहे हैं और आरोपी शिक्षक मोहम्मद सफीक मोबाइल पर बात कर रहे हैं. जिले के बाजपट्टी थाना इलाके के संडवारा राजकीय मध्य विद्यालय का मामला है. आरोपी शिक्षक मोहम्मद सफीक प्रशासन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट