ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

अधिकारों के लिए करना होगा संघर्ष, मुकेश सहनी बोले- जिसकी जितनी संख्या.. उतनी मिले हिस्सेदारी

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी गुरुवार को वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने देसरी स्थित बाजितपुर बिन्द टोला में शिव मंदिर के प्

अधिकारों के लिए करना होगा संघर्ष, मुकेश सहनी बोले- जिसकी जितनी संख्या.. उतनी मिले हिस्सेदारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी गुरुवार को वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने देसरी स्थित बाजितपुर बिन्द टोला में शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और अष्टयाम यज्ञ में शामिल हुए। इस मौके पर सहनी ने पूजा-अर्चना की और एक जनसभा को संबोधित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा है कि जितनी जिसकी संख्या हो उसके हिसाब से उसकी हिस्सेदारी सुनिश्ति होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिर उठाकर जीना है तो अपने अधिकार के प्रति संघर्ष कीजिए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में एसटी, एससी और ओबीसी को अधिकार दिया गया है, लेकिन आज तक अधिकार का लाभ नहीं मिला है। कई राज्यों में निषाद समाज को आरक्षण दिया गया है, लेकिन बिहार में आरक्षण अब तक नहीं मिला। 


उन्होंने कहा कि आज आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य जाति के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वीआईपी आरक्षण की विरोधी नहीं है लेकिन जनसंख्या के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। सहनी ने कहा कि अगर हमे सिर उठाकर जीना है तो संघर्ष करना होगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि वर्षों से हमें गुलाम रखा गया है। आज संघर्ष की बदौलत ही ऐसी स्थिति है कि निषाद का बेटा टिकट मांगने का नहीं बल्कि टिकट बांटने का काम कर रहा है।

टैग्स