Hindi News / news / आधी रात को मुजफ्फरपुर पहुंचे DGP, कई थानों का किया औचक निरीक्षण

आधी रात को मुजफ्फरपुर पहुंचे DGP, कई थानों का किया औचक निरीक्षण

1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Jan 31, 2020, 8:29:39 AM

आधी रात को मुजफ्फरपुर पहुंचे DGP, कई थानों का किया औचक निरीक्षण

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : आए दिन लगातार हो रही अपराध की घटना को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय गुरुवार की देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचे. अपराधियों के लिए सेफ जोन बन चुके मुजफ्फरपुर में कई थानों का उन्होंने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई थानेदार को फटकार भी लगाई. 


इस दौरान डीजीपी ने मुजफ्फरपुर में हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. अपराधिक घटनाओं में कमी आई है. इस दौरान जब डीजीपी से जिले में हुई मर्डर की वारदात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप पहले और अब का डाटा देख लिजिए, वारदात में बहुत कमी आई है. डाटा से आपको सब समझ आ जाएगा. अब अपराधी पुलिस से खौफ खा रहे हैं.

बता दें कि मुजफ्फरपुर  का अहियापुर थाना इलाका अपराधियों का जोन  बन गया है. जहां हर रोज आपसी रंजिश या लूटपाट के दौरान  गोली चलती है. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिला लुटेरों के लिए भी सेफ जोन बन गया है. गुरुवार को ही अहियापुर थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर  कर दी थी.