1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 19, 2019, 3:48:58 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना के पटेल भवन में अनावश्यक रुप से घूमने वाले, मोबाइल पर बात करने वाले कर्मियों और पुलिसकर्मियों के उपर अब हो सकती है कड़ी कार्रवाई. एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार की तरफ से जारी एक चिट्ठी में इस बात निर्देश जारी किया गया है.
एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने पटेल भवन की निगरानी करने वाले पुलिस अधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो भी कर्मचारी ऐसी गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल विभाग को यह जानकारी मिली थी कि पटेल भवन में काम करने वाले कर्मचारी काम छोड़कर बेवजह बिल्डिंग में घूमते हैं. साथ ही अनावश्यक रुप से मोबाइल फोन पर बात करते रहते हैं.