ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

एक्टर दिलीप कुमार के दोनों भाई को हुआ कोरोना, लीलावती अस्पताल में किया गया एडमिट

DESK : कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है.कब कौन इसकी चपेट में आ जा रहा है कुछ पता ही नहीं चल पा रहा है. कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन के संक्रमित होने की खबर सामने आई थी. हालांकि उन्होंने कोरोना को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है.कब कौन इसकी चपेट में आ जा रहा है कुछ पता ही नहीं चल पा रहा है. कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन के संक्रमित होने की खबर सामने आई थी. हालांकि उन्होंने कोरोना को हरा दिया है और स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. 

वहीं अब बड़ी खबर आई है कि दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के दोनों छोटे भाई एहसान खान और असलम खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद उनदोनों के मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर के मुताबिक दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो ने एहसान और असलम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया है. दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की उम्र 90 साल  है तो वहीं असलम खान उनसे थोड़े ,से छोटे हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. दोनों भाइयों को ब्लड प्रेशर है और एक भाई पार्किंसन सिंड्रोम से भी ग्रसित है. दोनों को नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया है. हालांकि एक्टर दिलीप कुमार पूरी तरह से ठीक हैं क्योंकि वे दोनों भाइयों से अलग रहते हैं.