ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

एसिड अटैक पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम का माहौल

ROHTAS: एसिड अटैक के 86 दिन बाद एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गयी। नाबालिग की मौत की सूचना से इलाके के लोग काफी मर्माहत है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे

एसिड अटैक पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम का माहौल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: एसिड अटैक के 86 दिन बाद एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गयी। नाबालिग की मौत की सूचना से इलाके के लोग काफी मर्माहत है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज की है। जहां मामूली विवाद में पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर की खिड़की से नाबालिग बच्ची पर एसिड से अटैक किया था। घटना के करीब तीन महीने बाद आज पीड़िता ने दम तोड़ दिया। 


गौरतलब है कि घटना 29 सितंबर 2022 की बतायी जा रही है। जहां मामूली विवाद में पड़ोसी युवक ने रात्रि में घर की खिड़की से ऐसिड फेंक दिया। इस घटना में मां-बेटी झुलस गई थी। इलाज के बाद सभी की स्थिति में सुधार भी हुआ था लेकिन बाद में बच्ची गुड़िया बीमार रहने लगी और घटना के करीब 3 महीने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के साथ-साथ इलाके के लोग भी आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस मामले में बिक्रमगंज पुलिस ने एक आरोपी को सबूत के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल वो अभी जेल में है। बताया जाता है कि बिक्रमगंज के शिवपुर गांव में भुलू शाह के घर पर एसिड अटैक किया गया था। जिसमें भुल्लू शाह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख एनएमसीएच जमुहार रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के 86 दिन बाद पीड़िता की मौत से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है। बताया जाता है कि अभियुक्त ने षड्यंत्र के तहत बैट्री से एसिड निकाला था और इस घटना को अंजाम दिया था। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता