ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

अचानक अपने पैतृक घर बख्तियारपुर पहुंच गए सीएम नीतीश, दौड़े-दौड़े पहुंचे अधिकारी

PATNA: बड़ी खबर पटना के बाढ़ से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक अपने पैतृक घर बख्तियारपुर पहुंच गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बख्तियारपुर पहुंचने की खबर अधिका

अचानक अपने पैतृक घर बख्तियारपुर पहुंच गए सीएम नीतीश, दौड़े-दौड़े पहुंचे अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर पटना के बाढ़ से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक अपने पैतृक घर बख्तियारपुर पहुंच गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बख्तियारपुर पहुंचने की खबर अधिकारियों को भी नहीं थी। मुख्यमंत्री के पहुंचने की खबर मिलते ही अधिकारी आनन-फानन में बख्तियारपुर पहुंचे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से अचानक कही भी पहुंचकर लोगों को चौंका रहे हैं। पिछले दिनों सीएम नीतीश ने लंबे समय बाद अचानक सचिवालय पहुंचकर सभी को चौंका दिया था। सीएम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़े अधिकारी और मंत्री तुरंत सचिवालय पहुंचे थे और सचिवालय कर्मियों में हड़कंप मच गया था।


रविवार को बारिश के बीच सीएम नीतीश अचानक बाढ़ के बख्तियारपुर स्थित अपने पैतृक आवास पहुंच गए और वहां अपने भाई सतीश कुमार से मुलाकात की। बख्तियारपुर स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे नीतीश सीधे अपने घर में गए और वहां कुछ देर रूकने के बाद वापस पटना लौट गए। सीएम के पहुंचने की खबर सुनकर सभी बड़े अधिकारी दौड़े-दौड़े बख्यितारपुर पहुंचे।