ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

DESK : 29 दिनों बाद आखिरकार अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अभिषेक बच्चन अब डिस्चार्ज हो कर अपने घर वापस लौट रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  29 दिनों बाद आखिरकार अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अभिषेक बच्चन अब डिस्चार्ज हो कर अपने घर वापस लौट रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फंस को दी है.  

अभिषेक ने अपने केयर बोर्ड की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- मैंने कहा था न!!! डिस्चार्ज प्लान- हां. आज दोपहर मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. आप सभी का मेरे लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे घर वापस जाने को मिल रहा है. मैं नानावटी अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सों का दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मेरी और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल की. हम उनके बिना ये सब नहीं कर पाते.

बता दें कि 11 जुलाई को अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन हल्के बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियों के साथ मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट हुए थे. जब दोनों का कोरोना टेस्ट हुआ तो उसके रिजल्ट पॉजिटिव पाए गए. अमिताभ और अभिषेके के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया था.

ऐश्वर्या और आराध्या जल्द ठीक होकर वापस घर लौट गई थीं. पिछले हफ्ते अमिताभ बच्चन ने भी  कोरोना को मात दे दी और घर लौट गए. अब अभिषेक भी ठीक हो कर घर लौट रहे हैं लेकिन अभी भी उन्हें कुछ समय तक होम क्वारंटीन रहना होगा.