ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अवैध संबंध के कारण पति ने गर्भवती पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

MADHEPURA : मधेपुरा में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।वहीं, आरोपी पति इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अप

अवैध संबंध के कारण पति ने गर्भवती पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही छानबीन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA :  मधेपुरा में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।वहीं, आरोपी पति इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।  बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी को मायके से विदाई कराकर ले जा रहा था और अपने गांव, जिरवा-बिरैली के पास इस घटना को अंजाम दिया।


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरकाही निवासी अरुण यादव की 30 वर्षीय पुत्री डेजी कुमारी की शादी मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के नौलखिया निवासी डोमी कुमार उर्फ अविनाश कुमार के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। शादी के बाद इन दोनों को दो संतान भी हुए। इसके बाद अब वापस से पत्नी डेजी गर्भवती थी। 


इधर, इस घटना को लेकर मृतका के पिता अरुण यादव ने बताया कि बीते रात उनका दामाद डोमी कुमार उर्फ अविनाश के साथ बेटी डेजी कुमारी और साथ में नतनी को अपने घर नौलखिया, मधेपुरा ले जा रहे थे। करीब आधा घंटा बाद उन्होंने सलामती पूछने को लेकर दमाद को फ़ोन किया तो दामाद ने फोन पर बात करने के वजाय डेजी को फोन थमा दिया। जिसके बाद डेज़ी ने उन्हें बताया कि रास्ते में उसके साथ गाली- गलौज व मारपीट की जा रही है। आप बच्चे को ले जाइए। यह सुनकर मृतका के पिता और परिवार के लोग उन्हें देखने के लिए निकले, लेकिन उनके आने से पहले जीरवा- बिरैली के बीच गोली मारकर उनकी बेटी कि हत्या कर दी गई थी। । महिला को पति ने तीन गोली मार दी।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है मृतका डेजी अब भी आठ माह की गर्भवती थी। जहां युवक के अवैध संबंध के कारण अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। इसी कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं इस मामले में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने हत्या की वजह अवैध संबंध बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।