ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अवैध संबंध में देवर ने किया भाभी का कत्ल, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

SAHARSA: विधवा महिला की हत्या के आरोप में उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर में एक वि

अवैध संबंध में देवर ने किया भाभी का कत्ल, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: विधवा महिला की हत्या के आरोप में उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर में एक विधवा महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला के देवर पवन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। 


पूछताछ के दौरान आरोपी देवर ने बताया कि उसकी भाभी के साथ ही उसका अबैध संबंध था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गयी थी और अगले दिन सुबह में खाना बनाने के दौरान कुल्हाड़ी से उसने भाभी पर हमला कर दिया। भाभी की उसने हत्या कर दी। बताया जाता है कि 6 वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद दो बच्चे के साथ महिला उसी घर में रह रही थी। 


इसी दौरान देवर से उसे प्रेम हो गया। जबकि 10 वर्ष पूर्व में ही पवन यादव की शादी सत्तर पंचायत के ही सहरबा गांव में हुई थी। पुलिस ने बताया कि पवन अपनी भाभी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा था। इसी दौरान सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गयी थी। आरोपी पवन नशेड़ी था और नशे ही हालत में उसने भाभी की हत्या कर दी थी।


थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि मृतका के देवर पवन यादव की मोबाईल पर खून के निशान पाया गया। उनके घर के कोने से खून से सना कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया। जिसके आधार पर पवन यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पवन ने अपना जुर्म स्वीकारा है।  पवन ने बताया कि वह भाभी रूना देवी के साथ पति-पत्नी के तरह रह रहे थे। 


किसी बात को लेकर हुए अनबन के बाद वह नशे में धुत हो गया और अगले दिन हत्या की घटना को अंजाम दिया। मृतका के ससुर दीपनारायण यादव के बयान पर पड़ोसी सचिंदर यादव सहित तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। भूमि विवाद में सचिंदर यादव द्वारा महिला की हत्या की बात कही गयी। लेकिन पुलिसिया जाँच में अवैध संबंध में हत्या की बातें सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता