ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar Teacher News: अब सेल्फी मोड में लगेगी हाजिरी, शिक्षकों को करना होगा ये भी काम

PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने शनिवार को ‘शिक्षा की बात, हर शनिवार’ के दौरान शिक्षकों और छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विभाग छात्

Bihar Teacher News: अब सेल्फी मोड में लगेगी हाजिरी, शिक्षकों को करना होगा ये भी काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने शनिवार को ‘शिक्षा की बात, हर शनिवार’ के दौरान शिक्षकों और छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विभाग छात्रों के स्किल ट्रेनिंग को लेकर काम कर रहा है। इस माह ही इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व आइटीआइ से स्कूलों को जोड़ा जायेगा। जिससे क्लास आठ से लेकर 12वीं तक के छात्रों को स्किल ट्रेनिंग मिलेगी। 


वहीं, एक दिसंबर से शिक्षकों के आने-जाने की निगरानी फोटो के साथ अटेंडेंस के माध्यम से होगी और जल्द ही विभाग के तरफ से एक एसओपी बनाया जाएगा। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी स्कूलों में वॉल पेंटिंग का काम होगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारी की है, जिसमें विभाग की ओर से यह तय किया जायेगा कि किस क्लास में किस तरह की पेंटिंग होगी। साथ ही, स्कूल की दीवारों पर महापुरुषों के स्लोगन भी रहेंगे। इस संबंध में सभी स्कूलों को पत्र भेजा जाएगा। 


इसके अलावा स्कूल टाइमिंग को लेकर भी विभाग के स्तर पर काम किया गया है, जिसमें ऐसे स्कूल जहां कक्षा कम है। उन स्कूलों के हेडमास्टर ही शिक्षकों के लिए फलेक्सिवल टाइमिंग सेट करेंगे, ताकि शिक्षकों को परेशानी नहीं हो और बच्चे भी पूरी क्लास कर पाएं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से पोषक, किताब व बैग के लिए जो राशि दी जाती है। वह ऐसे समय में एक साथ दी जायेगी कि हर बच्चा निजी स्कूल की तरह जब अपने स्कूल में पहले दिन पहुंचे, तो उसके पास पोशाक के साथ किताब और बैग भी नया रहे। 


इधर, एस. सिद्धार्थ ने कहा कि स्कूल में गपिसटिक करने वाले व मोबाइल देखने वाले शिक्षकों की संख्या कम है, लेकिन उनसे हम अपील करेंगे कि स्कूल में गपिसटिक नहीं करें। साथ ही, एक दिसंबर से शिक्षकों के आने-जाने की निगरानी फोटो के साथ अटेंडेंस के माध्यम से होगी और जल्द ही विभाग एक एसओपी बनायेगा। इसके माध्यम से बच्चों की शिकायत को सुलझाया जा सके। एसओपी में बाल संसद, स्टूडेंट कमेटी के पास शिकायत निबटारा को लेकर इस एसओपी में नियमानुसार बनाया जायेगा।