ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

राजधानी में अचानक आसमान में छाए काले बादल, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

PATNA : बिहार के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कहीं धूप तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अब राजधानी पटना में भीषण गर

राजधानी में अचानक आसमान में छाए काले बादल, IMD ने जारी किया नया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कहीं धूप तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अब राजधानी पटना में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जिसके बाद आमलोगों को गर्मी से थोड़ी राहत है।


दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में 1 अक्तूबर से एक बार फिर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। बदले मौसम में तेज धूप के कारण उमस से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस कारण मौसम विभाग को उम्मीद है कि इस बार भी हथिया नक्षत्र में मानसून की अच्छी बारिश प्रदेश में देखने को मिलेगी। जबकि लगातार बदलते हुए मौसम के कारण लोग मौसमी बीमारियों और वायरल से परेशान हो रहे हैं। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार 30 सितंबर को भोजपुर,औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ,जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, अरवल, पटना, गया, लखीसराय, बक्सर और बेगूसराय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी। 


जबकि मुजफ्फरपुर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 1 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों के अलावा पटना समेत दक्षिण बिहार के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर बिहार में मौसम अब आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। लेकिन इस दौरान आसमान में हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग ने 30 सितंबर को बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।