1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 30, 2019, 3:08:24 PM
- फ़ोटो
PATNA: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वार्षिक बैठक शुरू हो गई है. सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संवाद में बैठक हो रही है. बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी के साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की यह 12वीं बैठक है. माना जा रहा है की बिहार में बाढ़ और सुखाड़ के हालात पर बैठक में चर्चा होगी. आपको बता दें की बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से बात की थी. पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. आपको बता दें कि बाढ़ से बिहार के कई जिलों में हालात बिगड़े हुए हैं. बाढ़ से अबतक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट