ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

'आप अपना चिलम में लीजिए,हम ..' साथ में गांजा पीने से किया मना तो युवक ने तलवार से काट डाले पांव,जानिए क्या है पूरी कहानी

SUPAUL : बिहार हमेशा से ही अपने अनोखे कारनामों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी खैनी नहीं खिलाने पर लोगों की हत्या कर दी जाती है तो कभी सिगेरट पिलाने को लेकर लाठी -

'आप अपना चिलम में लीजिए,हम  ..' साथ में गांजा पीने से किया मना तो युवक ने तलवार से काट डाले पांव,जानिए क्या है पूरी कहानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL : बिहार हमेशा से ही अपने अनोखे कारनामों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी खैनी नहीं खिलाने पर लोगों की हत्या कर दी जाती है तो कभी सिगेरट पिलाने को लेकर लाठी - डंडे से पिटाई कर दी जाती है। वहीं, शराब पीने से मना करने पर गोली मारकर दी जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां साथ में गांजा पीने से मना करने पर एक युवक को तलवार और चाकू से हमला कर दिया गया है। 


दरअसल, सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमयाही हाट से पास साथ में गांजा पीने से मना करना युवक को महंगा पड़ गया है। यहां युवक पर साथी युवक ने तलवार से चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गए और उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां फिलहाल वो खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कड़हरवा वार्ड नम्बर 9 निवासी 28 वर्षीय देवनारायण मंडल कुमयाही हाट पर एक मीट होटल में बैठकर गांजा पी रहे थे। इसी दौरान पास के गांव बेलोखड़ा से दो व्यक्ति आये और गांजा मांगने लगे तो इस युवक ने उनसे कहा कि, आप अपना चिलम में लीजिए हम अपना चीलम में ले रहे हैं। इसी बात से वो युवक नाराज हो गया और तलवार और मांस काटने वाले धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है। जिसमें  देवनारायण मंडल दायां पैर काट गया। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। 


इधर, इस घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा जख्मी व्यक्ति को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.सुमन कुमारी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.सुमन कुमारी ने बताया कि, जख्मी पर किसी धारदार चीज से हमला कर जख्मी का दायां पैर काट दिया गया है। पैर की हड्डी तक कट गई है जख्मी व्यक्ति को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है।