ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, 21 नवंबर तक होगी भगवान भास्कर की आराधना

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा कि आज से शुरुआत हो रही है। नहाय खाय के साथ आज से 4 दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के अनुष्ठान की शुरुआत होगी। आज व्रती नहाय खाय के साथ भगवान भास्कर

नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, 21 नवंबर तक होगी भगवान भास्कर की आराधना
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा कि आज से शुरुआत हो रही है। नहाय खाय के साथ आज से 4 दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के अनुष्ठान की शुरुआत होगी। आज व्रती नहाय खाय के साथ भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना वाले इस अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे। व्रती आज स्नान के बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का बना प्रसाद ग्रहण करेंगे। 


प्रसाद ग्रहण करने के बाद आज से व्रती छठ पूजा की शुरुआत करेंगे। नहाय खाय के बाद कल यानी 19 नवंबर को खरना की पूजा होगी। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को दूध और गुड़ की बनी खीर के साथ रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हुए चांद को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाएगी। 20 नवंबर को व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न हो जाएगा।


छठ पूजा के लिए जैसे शुभ मुहूर्त की जानकारी दी जा रही है उसके मुताबिक नहाय खाय कि शुरुआत आज सुबह 5:15 के बाद हो चुकी है। खरना कि पूजा गुरुवार को शाम 4:56 के बाद होगी। पहला अर्घ्य शुक्रवार को 5:26 के बाद दिया जाएगा जबकि दूसरा अर्घ्य शनिवार की सुबह 6:49 दीया जाना है।