Hindi News / news / आज से दो दिवसीय भूटान दौरे पर पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी...

आज से दो दिवसीय भूटान दौरे पर पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 17, 2019, 9:18:49 AM

आज से दो दिवसीय भूटान दौरे पर पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

- फ़ोटो

DESK: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय भूटान दौरा आज से शुरू हो रहा है. 17 से 18 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों समेत आपसी हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. पनबिजली क्षेत्र में सहयोग सहित दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले 15 अगस्‍त को भूटान ने उनकी सराहना करते हुए कहा था कि वो ऐसे शख्स हैं, जो भारत को आगे ले जाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. पीएम भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिग्ये वांगचुक से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के साथ बैठक करेंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा करेंगे और अपने पहले से मजबूत संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर जोर देंगे.