Hindi News / news / आज निर्विरोध विजयी घोषित होंगे राज्यसभा के पांचों उम्मीदवार

आज निर्विरोध विजयी घोषित होंगे राज्यसभा के पांचों उम्मीदवार

1st Bihar Published by: Updated Mar 18, 2020, 11:15:50 AM

आज निर्विरोध विजयी घोषित होंगे राज्यसभा के पांचों उम्मीदवार

- फ़ोटो

PATNA : बिहार से राज्यसभा के सभी पांच कैंडिडेट आज निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए जाएंगे. नाम वापसी के लिए निर्धारित तीन बजे के बाद रिटर्निंग अधिकारी बटेश्र्वरनाथ पांडेय सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र देंगे.  

पांचों कैंडिडेट में राज्यसभा के उप सभापति और जदयू के कैंडिडेट हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह हैं. 

बता दें कि अप्रैल में बिहार राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है. पांच से अधिक कैंडिडेट होने की स्थिति में चुनाव कराई जाती. लेकिन, पांच कैंडिडेट के ही नामांकन करने के कारण सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है. बता दें कि पांच में से अमरेंद्र धारी सिंह और विवेक ठाकुर पहली बार राज्यसभा जा रहे हैं. जबकि बाकि के तीनों अभी राज्यसभा के सदस्य हैं.