ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

आज नहीं जारी होगी RJD जिलाध्यक्षों का लिस्ट, ऐन मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने रोका

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी ने आज जिला अध्यक्षों का लिस्ट जारी करना टाल दिया है। आज ही पार्टी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की जानी थी। बताया जा रहा है कि चुनाव

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी ने आज जिला अध्यक्षों का लिस्ट जारी करना टाल दिया है। आज ही पार्टी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की जानी थी। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की वजह से तेजस्वी यादव पटना नहीं पहुंचे है इसलिए लिस्ट नहीं जारी करने का फैसला लिया गय़ा है। बताया जा रहा है कि राजद के MY समीकरण की अनदेखी कर लिस्ट जारी की जा रही है इसलिए विवादों से बचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष आज लिस्ट नहीं जारी कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि राजद जिलाध्यक्षों की लिस्ट आज ही जारी होना था लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के कारण तेजस्वी आज पटना नहीं लौटे जिस के बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षो का लिस्ट जारी नही करने का फैसला लिया है।राजद नेताओ का कहना है कि तेजस्वी जी जब पटना आएंगे तो राजद के  जिलाध्यक्षो का लिस्ट जारी किया जाएगा।

आज नहीं जारी होगी RJD जिलाध्यक्षों का लिस्ट, ऐन मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने रोका


चर्चा है की जिलाध्यक्षों की लिस्ट से राजद के बेस वोटरों के नजरअंदाज करने के कारण उनकी नाराजगी राजद प्रदेश अध्यक्ष को झेलनी पड़ सकती है। इससे बचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के पटना लौटने के बाद ही  लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने की उम्मीद के बीच सुबह से ही अलग- अलग जिला से राजद कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुचे हुए थे जो निराश होकर लौट रहे है।


बता दें कि आरजेडी  सुप्रीमो लालू यादव के MY समीकरण पर पार्टी के अंदर खतरा मंडराता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम-यादव समीकरण के बूते राजनीति करने वाली आरजेडी के जिलाध्यक्षों के नाम के एलान में बहुतेरे नामों को काटकर दूसरों को मौका दिया जा रहा है। इस बीच जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी करने के पहले प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लंबी चुप्पी भी साध ली है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता