1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 26, 2019, 3:57:07 PM
- फ़ोटो
RANCHI : विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिल सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद अन्तर्कलह से जूझ रही झारखंड कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों की माने तो रामेश्वर उरांव झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। अध्यक्ष पद की रेस में उनका नाम फिलहाल सबसे आगे है। हालांकि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी आलाकमान पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बना सकता है संजय पासवान, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, इरफान अंसारी और कमलेश महतो जैसे नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड कांग्रेस में कलह को आलाकमान जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है लिहाजा नई टीम का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।