1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 21, 2019, 10:52:44 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ सुपौल के बलुआ में किया जाएगा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी आज पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन सोमवार को इलाज के दौरान दिल्ली में हो गया था. जिसके बाद मंगलवार को पार्थिव शरीर पटना लाया गया था. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट