ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

आज बिहार दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: 4 लोकसभा सीटों के नेताओं संग करेंगे बैठक; जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

DARBHANGA : बिहार में बीजेपी के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इस क्रम में बुधवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा जिले के घनश्य

आज बिहार दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: 4 लोकसभा सीटों के नेताओं संग करेंगे बैठक; जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में बीजेपी के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इस क्रम में बुधवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनका सीतामढ़ी और सीवान जिले में भी कार्यक्रम है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुनौरा धाम में दर्शन करने जाएंगे। इसके अलावा इन चार लोकसभा सीटों के बीजेपी नेताओं संग बैठक करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के लिए रवाना होंगे। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में दर्शन करने के बाद उनका सीतामढ़ी में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद होगा। राजनाथ सिंह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीतामढ़ी से सीवान के लिए रवाना होंगे। सीवान में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें चार लोकसभा सीटों- सीवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज के पार्टी नेता शामिल होंगे।


वहीं, दोपहर में पौने बजे वे सीवान से वापस दरभंगा लौटेंगे। यहां घनश्यामपुर में राजकीय जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे दरभंगा से फ्लाइट के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर दरभंगा के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश है। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने रक्षा मंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने की अपील की है। इसके लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। 


उधर, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी की 2 मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद अमित शाह पटना के पालीगंज में वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे की तारीख पहले 5 मार्च तय की गई थी, मगर अब इसे आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।