Bihar Elections 2025: दांव पर कई दिजज्जों की साख, इन तीन सीटों पर सबसे बड़ा महादंगल ; जानिए कौन -कौन हैं मैदान में Indian Railways : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा Bihar Election 2025: पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद BJP पर संकट! मोदी के करीबी मंत्री ने कर दिया क्लियर, कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बदल गया पहले फेज का वोटिंग परसेंटेज, ECI ने दिया नया डेटा; जानिए क्या है नया आकड़ा Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था Bihar News: बिहार के मजदूर की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा Bihar Elections 2025 : दूसरे चरण में सीमांचल से शाहाबाद तक एनडीए की अग्निपरीक्षा, 26 सीटों पर पिछली बार एक भी जीत नहीं मिली थी Success Story: कौन हैं IPS अजय कुमार? जिन्हें डिप्टी CM ने डरपोक, कायर और निकम्मा कहा, जानिए पूरी कहानी Bihar Election 2025 : पटना जिले में प्रचार खर्च की रिपोर्ट, मोकामा की वीणा देवी सबसे आगे; दीघा की दिव्या गौतम सबसे पीछे
1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated Mon, 19 Dec 2022 03:11:28 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : पठान फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में विवाद शुरू हो गया है। इस बीच अब बिहार भाजपा के फायर ब्रांड नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, यह सनातन संस्कृति को कमजोर करने को लेकर बॉलीवुड के तरफ से यह घृणित प्रयास किया जा रहा है। 'भगवा रंग' भारतीय सनातन संस्कृति का एक पहचान है।
हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि, भगवान भास्कर का उदय भगवा रूप में होता है, अग्नि का रूप है भगवा। भगवा का मतलब त्याग होता है। भगवा का अर्थ तप होता है। लेकिन, आज इसको एक फिल्म 'पठान' में 'बेशरम रंग' कहा गया है इतना ही नहीं इस गाने में इस रंग में अश्लिलता के रूप में दिखया गया है। इसलिए हमलोग इसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही हम पूरे देश से बायकॉट करने कि मांग करते हैं। इसके साथ ही हमलोग बिहार सरकार से भी इस पर रोक की मांग करते हैं।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में जहां भी यह मूवी लगाई जाएगी वहां भाजपा के तरफ से उसका विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सिनेमाघर ,में जाकर भाजपा के नेता और कार्यकता इस मूवी को नहीं लगाने किअपील करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह खान गैंग का दोहरा चरित्र है। अभी लोगों को मुर्ख बनाने के लिए ये खान कुछ भी दिन पहले वैष्णो देवी भी गया था। लेकिन, इस बहकाबे में नहीं आने का है। इस खान गैंग का पूरजोर तरीके से विरोध करना है।
वहीं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के तरफ से इस फिल्म के बचाव को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी बात रखते हुए ठाकुर ने कहा कि,वह आयु के साथ मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। यह भी सेकुलर बनने के कारण में ऐसा बयान दे रहे हैं। इन लोगों का तार दाउद से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऐसा बयान देते रहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
गौरतलब हो कि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर 'बेशर्म रंग' पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा।