Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 15 Oct 2023 10:25:08 PM IST
- फ़ोटो
KAIMUR: आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर प्रेमी पहुंचा था लेकिन अगले दिन पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। पेड़ से लटका युवक की लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना कैमूर के भभुआ स्थित कलौंज गांव की है। मृतक के परिजन लड़की के घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि लड़की वालों ने ही उनके बेटे की हत्या की है और अब सभी घर से फरार हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी किशन बिंद के 21 वर्षीय पुत्र राजा बाबू के रूप में हुई है। परिजन अजय ने बताया कि राजा बाबू बीती रात घर से कहीं चला गया था जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन अगले दिन कलौंज गांव के सिवान से उसका शव बरामद किया गया। उसकी हत्या कर पेड़ में लटका दिया गया था।
उन्होंने बताया कि जिस दिन राजा घर से निकला था उसी रात को लड़की के परीजन लड़के के पिता से आकर बोले थे कि तुम्हारा बेटा मेरे घर पर आया है उसको हम लोग देखे तो वह भाग गया। इसके बाद से हम लोगों ने राजा को काफी खोजा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आज पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद वो लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान उन्होंने राजा के रूप में की।
वही लड़की के पिता किशन बिंद ने बताया कि रात 1:00 बजे लड़की की मां ने मुझे जगाकर बताया था कि उनका लड़का राजा उसके छत पर दिखा था। जिसके बाद उन लोगों ने उसे खदेड़ा तो वह वहां से भाग गया। इतना बताने के बाद वह चली गई। इसके कुछ ही देर बाद लड़की का पूरा परिवार मेरे घर आया। फिर हम लड़के को खोजने लगे लड़का कहीं नहीं मिला।
आज फंदे में पेड़ से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। जिसके बाद मृतक के परिजन थाने गये और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी। मृतक के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
भभुआ थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने इसे प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बताया। उन्होंने कहा कि लड़के को लड़की के परीजनों द्वारा हत्या करने की बात सामने आई है। पेड़ में फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।