ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, डॉग स्क्वायड टीम में शामिल जवान पर किया जानलेवा हमला

SASARAM: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस कप्तान और थानेदार को क्राइम कंट्रोल करने का फॉर्मुला देते हुए कहा था कि क्रिमिनल्स को दौड़ाओं तभी क्राइम कम होगा। अगर वो बैठा रहेग

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, डॉग स्क्वायड टीम में शामिल जवान पर किया जानलेवा हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस कप्तान और थानेदार को क्राइम कंट्रोल करने का फॉर्मुला देते हुए कहा था कि क्रिमिनल्स को दौड़ाओं तभी क्राइम कम होगा। अगर वो बैठा रहेगा तो खुराफात करेगा। यदि अपराधियों को नहीं दौड़ा पाये तो वो आपको दौड़ाएगा। डीजीपी ने पुलिस वालों को एक्टिव रहने की बात कही थी। आज उनकी बात सच साबित हो रही है। 


आए दिन अपराधी पुलिस को निशाना बना रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन पुलिस पर हमले की खबर नहीं आती हो। बीते दिनों विक्रम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस को खूब दौड़ाया था। ताजा मामला सासाराम का है जहां अपराधियों ने अगरेड थाना क्षेत्र के मोकर में उत्पाद विभाग के डॉग स्क्वायड टीम के जवान शुभम पर जानलेवा हमला किया है। उसे बदमाशों ने इस कदर पीटा की वो बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल शुभम को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। 


बताया जाता है कि पटना के नौबतपुर के रहने वाले शुभम जब मोकर स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय जा रहे थे। तभी इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का आरोप इलाके के शराब कारोबारी पर लगाया गया है। घायल कर्मी शुभम ने बताया कि जब वो ऑफिस जा रहे थे तभी इसी दौरान शराब तस्करों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। 


घायल शुभम ने बताया कि पुलिस टीम जब छापेमारी के लिए जाती है तब डॉग स्क्वायर्ड की टीम भी साथ जाती है। खोजी कुत्तों को लेकर शुभम भी छापेमारी के लिए जाता था। शराब और धंधेबाजों की तलाश की जाती थी। इसी बात का खुन्नस शराब तस्करों को था। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से गुस्साएं शराब तस्करों ने डॉग स्क्वायर्ड की टीम के जवान शुभम पर जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता