Hindi News / news / नहाने के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौत, शव को तलाशने...

नहाने के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौत, शव को तलाशने में जुटी NDRF

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 18, 2019, 10:14:55 PM

नहाने के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौत, शव को तलाशने में जुटी NDRF

- फ़ोटो

PATNA: पटना में गंगा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मामला राजधानी के बांस घाट इलाके का है जहां तीन युवक गंगा नदी में नहाने गए थे. इस दौरान 25 साल के एक युवक अनुज की डूबने से मौत हो गई. मृत युवक बुध घाट का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद लोगों की शिकायत पर एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में तीन घंटे तक शव की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिल सका. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पटना से राजन की रिपोर्ट