ब्रेकिंग
Bihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाब

Bihar News: चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया कई लूटकांडों का शातिर बदमाश, मुंह देखते रह गए बिहार पुलिस के जवान

ARRAH: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से निकलकर सामने आ रही है, जहां कई लूट कांडों का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही बदमाश को पकड़ा था। सदर अस्पताल के कै

Bihar News: चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया कई लूटकांडों का शातिर बदमाश, मुंह देखते रह गए बिहार पुलिस के जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से निकलकर सामने आ रही है, जहां कई लूट कांडों का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही बदमाश को पकड़ा था। सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती शातिर मौका देखते ही फरार हो गया और बिहार की पुलिस मुंह देखती रह गई।


दरअसल, भोजपुर जिले के नारायणपुर, संदेश, उदवंतनगर सहित कई थानों में नामजद आरोपी दीपक चंद्रवंशी को भोजपुर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही भारी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। पेशी के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।


जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी बीच बदमाश ने मौका देखकर पुलिस को चकमा दिया और वहां से फरार हो गए। जब इस बात की भनक वहां तैनात पुलिसकर्मियों को लगी तो उनके होश उड़ गए। पूरे अस्पताल परिसर में कैदी के भागने की बात फैल गई।


घटना की जानकारी मिलने की बाद नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने फरार अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता